इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में धूम-धाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व

 
 इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में धूम-धाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व

इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में आज बुराई पर अच्छाई की जीत ‘विजयदशमी’ पर्व मनाया गया। प्रातः विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र के साथ आज का विचार, भाषण, कविता की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कक्षा आठवी के छात्रों ने एक लघु नाटिका की सुंदर प्रस्तुति के साथ 10 बुराईयों अहंकार, लोभ, घृणा, ईष्र्या, क्रोध, नारी अपमान, मोह, झूठ, छल आदि दस बुराइयों का दहन करना ही वास्तविक विजयदशमी है। विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने सज-धज कर लीलाओं का मंचन किया।

जिसमें बच्चें श्रीराम, रावण, हनुमान, सीता आदि की वेशभूषा में पहुँचे। राम-रावण युद्ध तथा रावण वध तक सभी प्रसंगों की सुंदर अभिनय से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर पूरा प्रांगण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता का स्वागत कर दिए जलाए गए।
विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. एकता सिंधु ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी व श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्री दीपक कुमार वशिष्ठ ने सभी विद्याथियों के अभिनय की सराहना की व कहा कि केवल एक दिन नहीं बल्कि बुराइयों को दूर करना होगा तभी हमारी सच्ची जीत होगी।