सेवा संकल्प अभियान के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में  विभिन्न गतिविधियां जारी

 
 सेवा संकल्प अभियान के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में  विभिन्न गतिविधियां जारी

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में सेवा मेरा योगदान थीम पर  "स्वच्छता ही सेवा" तथा "वोकल फॉर लोकल" कार्यक्रम आयोजित

झज्जर,12 अक्टूबर।
जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के दिशा निर्देश अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत   निरंतर गतिविधियां  जारी हैं।
प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि   सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में सेवा मेरा योगदान थीम पर स्वच्छता ही सेवा एक्टिविटी का आयोजन किया  गया, जिसमें समस्त स्टाफ सदस्यों तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया। इस सफाई अभियान में संस्थान के मुख्य गेट से प्रांगण तक सफाई की गई और स्वच्छता का महत्व समझाया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर महिला, बहादुरगढ़, खुड्डन, जहांगीरपुर, मातनहेल, साल्हावास तथा अन्य संस्थानों में भी सेवा मेरा योगदान थींम पर स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दूबलधन, छारा, झज्जर (महिला), साल्हावास, भापडौदा तथा जहांगीरपुर में "वोकल फॉर लोकल " कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन में स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं, हस्तशिल्प, हथकरघा और खादी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों और लघु उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुओं को खरीदने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलती है तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। दोनों कार्यक्रमों में संस्थानों के स्टाफ सदस्यों तथा प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़ के भाग लिया।