राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारे लिए सबसे ऊपर है: घनश्याम सर्राफ

 
राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारे लिए सबसे ऊपर है: घनश्याम सर्राफ

रन फॉर यूनिटी 

रन फॉर यूनिटी में विधायक घनश्याम सर्राफ हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

विधायक श्री सर्राफ ने राष्ट्रीय एकता और एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

रन फॉर यूनिटी में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, सीटीएम अनिल कुमार और डीएसपी अनूप कुमार भी रहे मौजूद

भिवानी, 31 अक्टूबर।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्थानीय भीम स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, सीटीएम अनिल कुमार, डीएसपी अनूप कुमार, डीएसओ विद्यानंद यादव और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशालजीत सिंह तंवर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और भारी संख्या में युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। विधायक श्री सर्राफ ने रन फॉर यूनिटी में युवाओं को राष्ट्रीय एकता की और एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने युवाओं को नशा 

मुक्ति की शपथ दिलाई। रन फॉर यूनिटी के दौरान सभी गणमान्य जन, अधिकारीगण और खेल प्रेमियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।

विधायक श्री सर्राफ ने अपना संदेश देते हुए कहा कि हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने को लेकर समर्पित रहना चाहिए। राष्ट्र की एकता हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यों से शिक्षा लेनी चाहिए और उनको अपने जीवन में ढ़ालना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 565 से अधिक रियासतों को समाप्त करके भारत को एकता के सूत्र में पिरोया।  देश के प्रति उनके योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व में अपनी नई पहचान बना रहा है। हमारा देश हर मामले में तरक्की कर रहा है।

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने अपना संदेश देते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवाओं में बड़ी ताकत होती है और वे किसी भी प्रकार की बुराई को समाप्त करने में सक्षम होते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और राष्ट्र व समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र को सही दिशा देती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जरूरी है। युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल की सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की विश्व में अलग पहचान बनी है। 

पूरे जोश और उत्साह के साथ हुई रन फॉर यूनिटी

रन फॉर यूनिटी में भारी  संख्या में युवा शामिल हुए। पूरे जोश व उत्सव के साथ में युवाओं ने नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। युवाओं ने भीम स्टेडियम से शुरू होकर महिला थाना,  वासिया भवन, हुडा सेंट्रल पार्क के सामने से चिड़ियाघर रोड व चिड़ियाघर के सामने से वापिस भीम स्टेडियम तक दौड़ लगाई।

इस दौरान कोच हरि स्वरूप, सुरेश वर्मा, संजय, देवेंद्र कुमार,  निर्मला, प्रशांत करमागर, मनीष शर्मा, राजेश कुमार, मुकेश, महेश कुमार, नीरज, सुमित कुमार, रॉबिन जाखड़, मुनेश, मुकेश, कुसुम, नीरज श्योराण, संदीप, गौरव गोयत, मुनेश सांगवान, महेन्द्रा, निखिल शर्मा, राजीव गांधी कॉलेज प्राचार्य आदि मौजूद रहे।