सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को केएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वयं में रंग भर अद्भुत जीवंत रंगोली बनाई।

 
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को केएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वयं में रंग भर अद्भुत जीवंत रंगोली बनाई।

 भिवानी, 08 अक्टूबर।  रंगों से चित्रात्मक कला प्रदर्शित की जाती है, लेकिन सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को केएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वयं में रंग भर अद्भुत जीवंत रंगोली बनाई। स्कूल के करीब 1500 विद्यार्थियों ने विकसित भारत की ह्ूमन रंगोली में अपनी कल्पनाओं के रंग भरे। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने एक अन्य रंगोली बनाई, जिसमें हरा चारा, लकड़ी का बुरादा, फूल-पत्तियां, जिले की बालू मिट्टी, रोड़ी-कंकर तथा पत्थर आदि का प्रयोग कर प्रकृति के साथ जुड़े रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा डीईओ निर्मल दहिया ने अध्यक्षता की।
गुरुवार को केएम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चले सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में स्कूलों में रंगोली का आयोजन किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय पर केएम पब्लिक स्कूल में ह्यूमन रंगोली का आयोजन करवाया गया। करीब 1500 बच्चों ने विकसित भारत के सपने में अपनी कल्पनाओं के रंग भरे। इस दौरान बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था। देखत ही देखते बच्चे तिरंगे की छाया के नीचे विकसित भारत के रूप में खड़े हो गए। यह अद्वितीय दृश्य देखने लायक बना।
वहीं दूसरी ओर बच्चों ने हरा चारा, लकड़ी का बुरादा, फूल-पत्तियां, जिले की बालू मिट्टी, रोड़ी-कंकर, चूने तथा पत्थर से एक अन्य प्राकृतिक रंगोली बनाई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
 रंगोली के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। रंगोली में पुस्तक से शिक्षा के महत्व को दर्शाया वहीं हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाकर पर्यावरण एवं स्वच्छ ऊर्जा का संदेश दिया गया।
रंगोली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश भी प्रदर्शित किया। कंप्यूटर का चित्र बनाकर डिजिटल इंडिया तथा तकनीक के बढ़ते महत्व को दर्शाया गया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया और जिला भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने रंगोली का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां हमें प्रकृति और अपनी मिट्टी से जुडऩे का अवसर प्रदान करती हैं। प्राकृतिक सामग्री से तैयार की गई रंगोली पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व का सुंदर संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव जितना मजबूत होगा, उतना ही हमारा अपनी मातृभूमि और मिट्टी के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज आवश्यकता है कि हम आधुनिकता के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण को भी अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
इस दौरान स्कूल प्राचार्या रैनू सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत व विशालजीत सिंह तंवर, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रमेश सैनी व राकेश मिश्रा के अलावा स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।