रेवाड़ी बार में प्रधान समेत 3 पदों पर तिकोणा मुकाबला:बावल में सभी पदों पर सीधी टक्कर; कोसली में आज फाइनल होंगे उम्मीदवार
रेवाड़ी, बावल और कोसली में बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर को होंगे। तीनों जगह में कुल 2926 एडवोकेट अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रेवाड़ी में प्रधान, उपप्रधान सामान्य और कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणिय मुकाबला होगा, जबकि अन्य पदों पर आमने-सामने की टक्कर रहेगी। बावल में सभी 6 पदों पर 2-2 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वहीं, कोसली में आज नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान के चेहरों की तस्वीर साफ होगी।
रेवाड़ी में 2183 मतदाता, 15 उम्मीदवार मैदान में
रेवाड़ी बार एसोसिएशन में 2 हजार 183 एडवोकेट मतदाता हैं। प्रधान पद पर निवर्तमान प्रधान विश्वमित्र, पूर्व प्रधान सौरभ राव और प्रेमपाल के बीच मुकाबला होगा। उप प्रधान सामान्य पद के लिए अरुण यादव, भूपेंद्र और भूपेंद्र शर्मा मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर महेश, पार्थ सिंह और सन्नी के बीच त्रिकोणिय मुकाबला होगा।
महिला उप प्रधान पद पर भागेश और कल्याणी, सचिव पद पर मुकेश रंगा और विशाल यादव तथा सहसचिव पद पर मीनाक्षी और नीरू यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा। इस तरह रेवाड़ी में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
3 बूथों पर 18 ईवीएम से मतदान
रेवाड़ी में मतदान के लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। 6 पदों के लिए प्रत्येक बूथ पर 6 ईवीएम लगाई जाएंगी। बूथ नंबर एक पर 1 से 725, बूथ नंबर 2 पर 726 से 1450 और बूथ नंबर 3 पर 1451 से 2183 तक के मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
बावल में 6 पदों पर सीधा मुकाबला
बावल बार में 478 एडवोकेट मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी राहुल जोशी के अनुसार, प्रधान पद पर अनिल और नितिन कौशिक, उप प्रधान पर जय सिंह और सुनील प्रकाश, महिला उप प्रधान पर किरण और पूनम कुमारी आमने-सामने हैं।
सचिव पद पर अनिकेत और नितिन कुमार, संयुक्त सचिव पद पर प्रीति कुमारी और रितू आनंद तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार और सुरेंद्र के बीच मुकाबला होगा। इस तरह बावल में 6 पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।
कोसली में आज साफ होगी तस्वीर
चुनाव अधिकरी अजीत भारद्वाज ने बताया कि प्रधान पद के लिए नरेंद्र यादव व निखिल यादव, उप प्रधान पद के लिए रेशू शर्मा व प्रवीन कुमारी यादव, सचिव के लिए अभिषेक यादव व राजपाल यादव ने नामांकन दाखिल किया है। सह सचिव पद के लिए निशा यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र यादव ने पर्चा दाखिल किया है। प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में है, जबकि सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है।
