वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक में पौधारोपण कार्यक्रम का
आयोजन

 
वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 6अक्टूबर 2026 को वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रोहतक
के प्रांगण में आदरणीय मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में प्राचार्या डॉक्टर
तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में, आइक्यूएसी की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर
निधि की देखरेख में, इको क्लब के सदस्य डॉ. निधि कक्कड़ एवं डॉ.
इंदु जैन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस
अवसर पर प्राचार्या डॉ. तरुणा मल्होत्रा सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने
नीम, अर्जुन, आंवला, जामुन, अमरूद आदि विभिन्न प्रकार के पौधे
लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ. तरुणा
मल्होत्रा ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते
हुए कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए केवल एक व्यक्ति का प्रयास
पर्याप्त नहीं है, बल्कि हम सभी को मिलकर सामूहिक रूप से संकल्प
लेना होगा, जिससे हम अपने पर्यावरण को पुनः हरा-भरा बना सकें।
उन्होंने सभी को पौधों की देखभाल एवं उचित रख-रखाव के लिए भी
प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति आहूजा, डॉक्टर प्रीति, मीनू
गुप्ता, डॉ अंजू सचदेवा, डॉ. अंजू शर्मा, डॉ ज्योति गोयल, डॉ सुदेश
गुप्ता, डॉ. पूजा, डॉ. सुनीता, डॉक्टर दिनेश, डॉक्टर राखी, डॉक्टर मोनिका
सहित सभी गैर-शिक्षक स्टाफ सदस्य मनजीत, राहुल, पूजा,परीक्षा,
सीमा, मेघा, कंचन, नीतू एवं एम.एड., बी.एड., डी.एल.एड. के सभी
विद्यार्थी उपस्थित रहे।