तिरंगा यात्रा 11 को भिवानी में और 14 अगस्त को लोहारू उपमंडल के गांव झोझू कलां में 

 झोझू कलां में सांसद चौ. धर्मबीर सिंह तथा भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ के नेतृत्व में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
 
तिरंगा यात्रा 11 को भिवानी में और 14 अगस्त को लोहारू उपमंडल के गांव झोझू कलां में


भिवानी, 11 अगस्त।  राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में 9 से 17 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में तिरंगा यात्रा के साथ-साथ राष्ट्र भक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए गांव, शहर और शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।


इसी कड़ी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विधायक घनश्याम सर्राफ के नेतृत्व में भिवानी शहर में 11 अगस्त को सुबह 9.30 बजे नेहरू पार्क पर शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा के सामने से घंटाघर होते हुए मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।


इसी प्रकार सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में लोहारू उपमंडल के गांव झोझू कलां में 14 अगस्त को दोपहर दो बजे तिरंगा यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक श्री सर्राफ ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा है कि तिरंगा यात्रा देश भक्ति, राष्ट्र गौरव और जनसेवा का प्रतीक है। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक तिरंगा यात्राओं में शामिल हों।