बादली हल्के से हजारों की संख्या में युवा सेवा ज्योति यात्रा में होंगे शामिल : आदित्य धनखड़
बादली और हसनपुर में आयोजित बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य ने सेवा ज्योति यात्रा के लिए युवा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
बादली विधान सभा के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में झज्जर पहुंचने की भरी हुंकार
झज्जर, 5 अक्टूबर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने सोमवार को बादली की नीटू वाटिका में बादली व दादरी तोए तथा एमआर हसनपुर स्कूल में सुवाना व कुलाना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत सात अक्टूबर को आयोजित हो रही सेवा ज्योति यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मोदी जी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक अपना भारत विकसित राष्ट्र बने। इसी संकल्प को हर नागरिक विशेषकर हर युवा तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
आदित्य ने कहा कि बादली हलका हमेशा अग्रणी रहा है और इस बार भी सेवा ज्योति यात्रा में सबसे ज्यादा भागीदारी बादली हल्के से होगी। सेवा संकल्प कार्यक्रम के कई प्रदेशों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी बादली हल्के को मिली हुई है यानी आपके भाई व बेटे पूर्व राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ पर है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हल्के के हर बूथ और हर गांव से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अपने अपने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर सुबह नौ बजे फरुखनगर बाय पास पर गोशाला के पास एकत्रित हों और दिल्ली झज्जर बाय पास पर फ्लाई ओवर के साथ स्थान पर एकत्रित होकर राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर में आयोजित जनसभा में पहुंचें।
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के विचार सजीव प्रसारण के माध्यम से सुने।
आदित्य ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और जनसभा में भागीदार विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जाएंगे। मोदी जी का संकल्प और हर भारतीय का सपना है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत हो अपना।
आदित्य ने जोर देकर कहा कि इस संकल्प में हमने गांव गांव और गली गली जाकर मोदी जी के संकल्प के बारे में जागरूक करना है। किसान, श्रमिक, महिला, युवा छात्र पूर्व सैनिक, पूर्व कर्मचारी आदि समाज के सभी वर्गों को मोदी जी के संकल्प के साथ जोड़ना है। सभी की सक्रिय भागीदारी से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
सतबीर गांधी, जय किशन छिल्लर, आनन्द सागर, सोमबीर कोडान, मंगल गुलिया, विनोद बाढसा , अमित गुभाना, महावीर पेलपा ,बसंत सुरहा, मनोज धनखड़ , पवन लोहारी, प्रदीप बुपनिया, एडवोकेट अरविंद गुलिया, नीटटू आनंद बादली सहित काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो बादली हल्के के कार्यकर्ताओं को सेवा ज्योति यात्रा की जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़।
