परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि के सत्यापन की प्रक्रिया संबंधित उपमंडल कार्यालय स्तर पर की जाएगी : उपायुक्त महेंद्र पाल
हिसार, 05 अक्टूबर ।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे परिवार पहचान पत्र के लिए संबंधित सोफ्टवेयर पर उपलब्ध की नई व्यवस्था के अंर्तगत जन्म तिथि सत्यापन की प्रक्रिया व लंबित मामलों का निस्तारण संबंधित उपमंडल स्तर पर ही किया जा सकेगा। इसमें पहला स्तर जेडक्रिम यानि जोनल प्रबंधक का है, जिसमें रिक्वेस्ट का वैरिफिकेशन होने पर जन्म तिथि सत्यापन उपमंडल अधिकारी की लोगिन आईडी से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले फैमिली आईडी में जन्म तिथि सत्यापन से संबंधित मामलों का समाधान पहले अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय द्वारा किया जाता था। सरकार द्वारा प्रक्रिया के विकेंद्रीकरण का उद्देश्य नागरिकों को उनके नजदीकी प्रशासनिक स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध करवाना है। नई व्यवस्था से फैमिली आईडी में जन्म तिथि सत्यापन से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा और पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।