इंडस पब्लिक स्कूल रोहतक में अलंकरण समारोह में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गरिमा की शपथ दिलाई

 
इंडस पब्लिक स्कूल रोहतक में अलंकरण समारोह में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गरिमा की शपथ दिलाई

 
इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में आज दिनांक 11.08.2026 को विद्यालय छात्र परिषद का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल राजपाल सिंह अहलूवालिया, बी.ई.ओ. रोहतक श्री अशोक नान्दल, जनरल मैनेजर हरिभूमि श्री देवेन्द्र बाल्याण, श्री प्रवीण परूथि, डायरेक्टर, इण्डस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट, श्री सुभाष श्योराण व श्रीमती रोजी खनेजा, समाज सेविका व प्रधानाचार्या टाॅडलरस प्लैनेट्स स्कूल, रोहतक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथिगणों व विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. एकता सिंधु व प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की।

इस के साथ ही बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने फूलों का गुलदस्ता देकर अतिथियों का अभिनंदन किया।


कार्यक्रम में मानव श्योराण ने हैड ब्वाॅय व वंश ने सहायक हैड ब्याॅय का कार्यभार सम्भाला। निष्ठा को हैड गर्ल व आरूषी को सहायक-हैड हर्ल नियुक्त किया गया।


कप्तान सदन के पद पर ब्यास सदन से अक्षिता, झेलम से आदित्य चैहान, रावी से शुभम और सतलुज से सुजैन को जिम्मेदारी दी गई। हाउस उप-कप्तान के पद पर ब्यास सदन से हर्षित, झेलम से मानवी, रावी से लक्षित और सतलुज से पारूल को जिम्मेदारी दी गई। एकेडमिक हैड के पद पर दीपिका और एकेडमिक प्रभारी यतिका को मिली। खेल कप्तान के पद पर विधि व झंकार ने शपथ ली।

खेल उप-कप्तान के पद पर आर्यन और अक्षिता को उत्तरदायित्व मिला। कल्चरल हैड के पद पर पीयूष और कल्चरल प्रभारी के पद पर खुशी को जिम्मेदारी दी गई। क्रिएटिव हैड में दिशा, क्रिएटिव प्रभारी में रश्मि को उत्तरदायित्व मिला। लिटरेरी प्रभारी में अभिनव और अनुशासन हैड में पुनित और अनुशासन प्रभारी में समर ने कार्यभार संभाला। इन सभी छात्रों को प्रतीकोत्तरीय सैशे, बैज़ व ध्वज देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी।


विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. एकता सिंधु ने अपने संदेश में नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कप्तान विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए बनाए गए हैं। आगे चलकर ऐसे विद्यार्थी ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अप्रतिम नेतृत्व क्षमता से सम्पन होंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कर्तव्य, निष्ठा, दायित्वबोध, दूसरों के प्रति सम्मान, देश व संविधान के प्रति अप्रतिम श्रद्धा इन गुणों के विकास के लिए ही विद्यार्थी परिषद का निर्माण किया गया है।


मुख्य अतिथियों ने अपने सम्बोधन में छात्रों के अनुशासन व परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये बच्चे ही एक दिन देश के सच्चे और अच्छे नागरिक बनकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।


कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रिंसीपल श्री दीपक कुमार वशिष्ठ ने सभी छात्रों को उनके द्वारा अलंकृत उपाधि पर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, निष्ठा व अनुशासन पूर्वक अपने कर्तव्य को करने की प्रेरणा दी और कहा कि नवनिर्वाचित सभी सदस्य अपना कार्यभार संभालने में सक्षम हैं तथा विद्यालय के पाठ्य सहगामी क्रिया-कलापों में इन कप्तानों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की व छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

प्रधानाचार्य