NDA और नेवल एकेडमी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, हिसार में परीक्षा केंद्रों पर रहा कड़ा इंतजाम

 
 NDA और नेवल एकेडमी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, हिसार में परीक्षा केंद्रों पर रहा कड़ा इंतजाम

हिसार | संघ लोक सेवा आयोग  द्वारा रविवार को आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी की परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त महेंद्र पाल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सीसीटीवी, जैमर आदि व्यवस्थाओं के संचालन को सुनिश्चित किया। परीक्षा के दौरान आपात स्थिति में छात्रों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन  112 व पीसीआर वैन को तैनात किया गया था।  उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रातः कालीन सत्र में कुल 1439 विद्यार्थियों में से 1264 ने परीक्षा दी। 175 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से सांय कालीन सत्र 1439 में से 1261 परीक्षार्थियों ने परिक्षा दी जबकि 178 अनुपस्थित रहे।