नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रहेगी महोत्सव की मुख्य थीम

 
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रहेगी महोत्सव की मुख्य थीम

15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग, पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर

सिरसा, 05 नवंबर।

युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 19 व 20 नवंबर को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के ऑडिटोरियम/मल्टीपर्पज हॉल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखी गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा के प्रधानाचार्य कम जिला युवा समन्वयक अधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि महोत्सव में छह प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, नुक्कड़ नाटक, चित्रकारी/पेंटिंग, कविता लेखन और समूह लोक संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को 2,100 रुपये से लेकर 41,000 रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिरसा में संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।