सिरसा। हारे के सहारे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा माताश्री श्रीमती सुशीला देवी जी की पुण्यस्मृति में सांगवान चौक पर एक भव्य महाप्रसाद सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से नंदीघोष वैन लगाकर राहगीरों व जरूरतमंदों को पूर्ण आदर-भाव के साथ शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसा गया। काफी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के सदस्यों और सेवादारों ने खुद आगे आकर पूरी श्रद्धा के साथ लोगों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने माताश्री सुशीला देवी को याद किया और कहा कि संसार में मां का स्थान सर्वोच्च है। माता-पिता की सेवा और उनकी पूजा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। माताश्री की पुण्यस्मृति में नर सेवा को नारायण सेवा मानकर यह महाप्रसाद वितरित किया गया है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता का सदैव आदर करें और उनकी सेवा को ही अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, निजी सचिव योगेश बिजारनिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
