सेक्टर-13 में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

 
सेक्टर-13 में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

 भिवानी, 06 सितंबर। इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी ने श्री राम सामाजिक सेवा समिति द्वारा सेक्टर-13 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप डांस व झांकी प्रतियोगिता में बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। डांस में तृतीय व झांकी में भी तृतीय हासिल कर बच्चों ने अपने अभिभावकों व स्कूल का नाम रोशन किया।
शिव शक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा बाबा जहर गिरि आश्रम में भी डांस की सुंदर प्रस्तुति देकर बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड प्राप्त कर अपनी मेहनत को प्रदर्शित किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबीता महता को जहर गिरी आश्रम की तरफ से बेस्ट प्रिंसिपल का अवार्ड देकर उनको सम्मानित किया।  
इस मौके पर विद्यालय संचालक श्री पवन महता व प्राचार्या श्रीमती बबीता महता ने बच्चों को अध्यात्म की ओर प्रेरित करते हुए जीवन में आगे अच्छे कर्म करने और गीता के उपदेशों को मानने के लिए अग्रसर रहने को कहा और विद्यालय के अध्यापकगण को भी बधाई दी।
इस अवसर पर मुकेश नागर, ममता सिंगला, सुनीता सांगवान, रीना, पुनम महता, सीमा, सुमन, रीतु, रविंद्र चहल, विकास वर्मा सहित अन्य अध्यापकगण ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।