सिरसा, 02 नवंबर।
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सरकार के निर्देशानुसार पांच नवंबर को तहसील कार्यालय रानियां में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। एसडीएम ऐलनाबाद अदिति सिंघानिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 5 नवंबर, वीरवार को तहसील कार्यालय रानियां में समाधान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तहसील कार्यालय रानियां में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण करवाएं
