शहजादपुर | तेजस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-11 जोनल खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान हासिल किया। रस्साकशी के बालक वर्ग में स्कूल की टीम प्रथम रही। शतरंज और योग के बालक व बालिका दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में युधवीर, लॉन्ग जंप में हरमीत और हाई जंप में आयुषी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी के बालिका वर्ग में भी तेजस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम रही। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
