भिवानी: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस पर डॉ वंदना अस्पताल परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ करन पूनिया ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदर्श शिक्षक सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। शिक्षकों का सम्मान हमारी संस्कृति है। डॉ वंदना पूनिया ने शिक्षक सम्मान को अपना कर्तव्य मानते हुए कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य महान बनता है। इसलिए शिक्षा देने वाले हमारे शिक्षक वंदनीय हैं।
समारोह में डॉ रमाकांत शर्मा, डॉ हरिकेश पंघाल, कविता तंवर, पूनम गर्ग,प्रवीण शर्मा , मनोज शर्मा, पद्मा शर्मा, विशाखा, मुस्कान गिरधर, विजय शर्मा इत्यादि को सम्मानित किया गया।
