वैश्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, रोहतक में शिक्षक दिवस का आयोजन

 
वैश्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, रोहतक में शिक्षक दिवस का आयोजन।

 आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को वैश्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, रोहतक के प्रांगण
में आदरणीय मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में प्राचार्या डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा की
अध्यक्षता में सांस्कृतिक कमेटी की संयोजिका डॉक्टर प्रीती व टीम सदस्य डॉ
कमलेश , डॉ इन्दु ,डॉ सुनीता व डॉ मोनिका की देखरेख में आईक्यूएसी के
अंतर्गत शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां
सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने
कविता, दोहे, अनुकरण व भाषण के माध्यम से अध्यापक की महिमा का वर्णन
किया | गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए डॉ॰ दिनेश, डॉ॰ निधि, डॉ॰ प्रीति और
डॉ॰ सुनीता कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्राचार्या ने कविता के
माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को कहा कि शिक्षक ही
पूरे विश्व में परम आदर के योग्य है क्योंकि शिक्षक की प्रेरणा से ही प्रधानमंत्री,
राष्ट्रपति, डॉक्टर, इंजीनियर आदि बनते हैं| उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित
करते हुए कहा कि क्योंकि आप सभी अध्यापक बनने जा रहे हो तो हमेशा इस
बात का ध्यान रहे कि एक बच्चे का भविष्य शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा पर
निर्भर करता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को अच्छे अध्यापक बनने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर, डॉ॰ मधु, डॉ ज्योति आहूजा, डॉ निधि, डॉ॰ अंजू सचदेवा, डॉ अंजु
शर्मा, डॉ॰ सुदेश गुप्ता, डॉ पूजा पसरीजा, डॉक्टर दिनेश, एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के
सदस्य मनजीत, पूजा, परीक्षा, राहुल, सीमा, मेघा, कंचन, नीतु आदि सभी
उपस्थित रहे | इस अवसर पर एम एड, बी एड, के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।