MUN प्रतियोगिता में सतलुज पब्लिक स्कूल ने जीता बेस्ट डेलीगेशन अवॉर्ड

 
 MUN प्रतियोगिता में सतलुज पब्लिक स्कूल ने जीता बेस्ट डेलीगेशन अवॉर्ड

 ऐलनाबाद।

सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। विद्यालय ने प्रतिष्ठित बेस्ट डेलीगेशन अवॉर्ड जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

UNCSW समिति में कीरत सरकारिया, इकनूर कौर ने गोल्ड मेडल व स्पेशल मेंशन तथा स्वीट सिमरन ने हाई कमेंडेशन प्राप्त किया। UNGA समिति में विशाखा सिंह राठौड़ और गौरविका उपाध्याय तथा AIPPM समिति में खुशी और हरयांश कौर ने गोल्ड मेडल व स्पेशल मेंशन हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने सभी विजेता विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि MUN जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।