*सेक्टर-52 और सुल्तानपुर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक*

 
*सेक्टर-52 और सुल्तानपुर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक*
राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-52 में मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व तथा मतदाता के रूप में पंजीकरण के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर, फर्रुखनगर में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार नागरिक के रूप में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

सिधरावली महाविद्यालय में अंगदान के प्रति जागरूकता, विद्यार्थियों को बताया सामाजिक महत्व

राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अंगदान के मानवीय एवं सामाजिक महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अंगदान जैसे संवेदनशील विषय पर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस गतिविधि के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा मानवता की सेवा के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया।

सेक्टर-14 कन्या महाविद्यालय में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के विशेषज्ञों ने दिया करियर मार्गदर्शन

राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 के सेमिनार हॉल आर-43 में करियर काउंसलिंग के अंतर्गत ‘एम्पावरिंग स्टूडेंट्स विद इंडस्ट्री रेडी स्किल्स’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के जोनल हेड सूर्यकांत चतुर्वेदी, हरियाणा स्टेट हेड रिंकू श्योराण तथा गुरुग्राम क्लस्टर हेड सर्वेश शुक्ला ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने तथा भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने करियर निर्माण में व्यावसायिक दक्षता और उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कौशल हासिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला।