विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : मतदाता सूची के लंबित नोटिसों के निपटारे के लिए विशेष शिविर शुरू, पहले दिन 8 ह

 
  विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : मतदाता सूची के लंबित नोटिसों के निपटारे के लिए विशेष शिविर शुरू, पहले दिन 8 ह

जार का हुआ निपटारा
9 अक्टूबर तक चलेंगे विशेष शिविर, मतदाता मतदान केंद्र पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक करवा सकते हैं नोटिसों का निपटारा
हिसार, 07 अक्टूबर।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान लंबित नोटिसों के निपटारे के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और उनका निपटान अभी लंबित है, उनके लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा घर-घर जाकर भी लंबित नोटिसों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने नोटिस प्राप्त करने वाले सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जमा करवाते हुए नोटिस का निपटान करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में यथावत बना रहे।
उन्होंने बताया कि वीरवार को आयोजित विशेष शिविर के दौरान बीएलओ द्वारा लगभग 8 हजार नोटिसों का निपटान किया गया है। इसके अलावा शेष लंबित नोटिसों के निपटान के लिए भी निर्धारित अवधि में पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। सभी ईआरओ/एईआरओ द्वारा इन विशेष शिविरों का निरीक्षण भी किया जाएगा।