सिरसा, 14 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बणी में 16 अक्टूबर को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 8 बजे से किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर में आने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
