अम्बाला सदर में पीएम स्वनिधि के लिए विशेष अभियान

 

 अम्बाला | आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और हरियाणा सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नगर परिषद अम्बाला सदर की पुरानी बिल्डिंग में लोक कल्याण मेले आयोजित किए जाएंगे। ईओ देवेन्द्र नरवाल ने बताया कि मेलों का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाना है। पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए तक के ऋण उपलब्ध करवाए जाएंगे।