सिरसा, 05 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत छह अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय ओढ़ां तथा बीडीपीओ कार्यालय बड़ागुढ़ा में सेवा सेतु अभियान जन कल्याण कैंप लगाया जाएगा। सात अक्तूबर को खंड ओढ़ां के गांव जगमालवाली तथा खंड बड़ागुढ़ा के गांव बीरूवालागुढ़ा में कैंप आयोजित किए जाएंगे। आठ अक्टूबर को खंड ओढ़ां के गांव पन्नीवाला मोटा तथा खंड बड़ागुढ़ा के गांव रोड़ी में कैंप लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड नाथूसरी चौपटा तथा नगर पालिका कालांवाली में कैंप आयोजित होगा। 14 अक्टूबर को खंड नाथूसरी चौपटा के गांव जमाल तथा 15 अक्तूबर को खंड नाथूसरी चौपटा के गांव डिंग में सेवा सेतु अभियान कैंप लगाया जाएगा।
इन कैंपों में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सेवा सेतु कैंपों में लाडो लक्ष्मी योजना, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आमजन से आह्वान है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान कैंप में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।
