बीडीपीओ कार्यालय खंड नाथूसरी चौपटा तथा नगर पालिका कालांवाली में विशेष कैंप 13 अक्टूबर को
सिरसा, 08 अक्टूबर।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान जन कल्याण कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड नाथूसरी चौपटा तथा नगर पालिका कालांवाली में कैंप आयोजित होगा। 14 अक्टूबर को खंड नाथूसरी चौपटा के गांव जमाल तथा 15 अक्टूबर को खंड नाथूसरी चौपटा के गांव डिंग में सेवा सेतु अभियान कैंप लगाया जाएगा।
इन कैंपों में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सेवा सेतु कैंपों में लाडो लक्ष्मी योजना, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
