सोहना बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज:उम्मीदवार घर-घर जाकर मांग रहे समर्थन

 
सोहना बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज:उम्मीदवार घर-घर जाकर मांग रहे समर्थन

 

सोहना बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में उतरे उम्मीदवार मतदाताओं के घर-घर जाकर समर्थन मांग रहे हैं। इससे चुनावी माहौल गरमा गया है। इस बार चुनाव ईवीएम मशीन से होगा, जिसके लिए चुनाव समिति ने उपायुक्त को पत्र लिखकर मांग की है।

बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को कोर्ट परिसर में होगा। उम्मीदवार मतदाताओं के घरों और दफ्तरों में जाकर समर्थन मांग रहे हैं। हालांकि, मतदाता अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं और सभी उम्मीदवारों को आशीर्वाद दे रहे हैं। चुनाव में करीब 900 सदस्य अपने वोट डालेंगे। चुनाव प्रधान, उप प्रधान, महिला उप प्रधान, सचिव और सह सचिव पदों के लिए होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

प्रधान पद के लिए है त्रिकोणीय मुकाबला

प्रधान पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इस पद के लिए एडवोकेट सुनील विकल, एडवोकेट अमित यादव और एडवोकेट महावीर प्रसाद मैदान में हैं। इसी तरह सचिव पद पर भी त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। वहीं, उप प्रधान, एडिशनल उप प्रधान और सह सचिव पदों पर सीधी टक्कर होगी।

ईवीएम से होगा चुनाव

बार एसोसिएशन का चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। चुनाव समिति ने इसके लिए पांच ईवीएम की मांग की है। चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोमवीर तंवर ने बताया कि ईवीएम से चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से होगा। हालांकि, मतदाता सूची अभी फाइनल नहीं की गई है।