डेढ़ वर्ष ओर नरक झेलेंगे सिरसावासी: राजकुमार शर्मा

 
डेढ़ वर्ष ओर नरक झेलेंगे सिरसावासी: राजकुमार शर्मा

 

- शहर की बदहाली के लिए सीएम को सौंपी शिकायत का कागजी निपटान किया

- नगर परिषद के भ्रष्टाचार पर अधिकारियों ने पर्दा डाला

- जनसंवाद की शिकायत बिना सुनवाई के डिस्पोज ऑफ की

सिरसा, 9 सितंबर। शहर की टूटी गलियों व सड़कों से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली नहीं है। करीब डेढ़ वर्ष तक उन्हें नरक के हालात से जूझना होगा। इस आश्य की जानकारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने बुधवार को जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा आगमन पर 19 जून 2026 को उन्होंने सिरसा शहर की बदहाली को लेकर व्यापक ज्ञापन सौंपा था। 

 ज्ञापन में शहर की बदहाली का जिक्र करते हुए समाधान का आग्रह किया गया था। शिकायत में बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठगांठ की वजह से शहर की तमाम गलियां व सड़के उधेड़ दी गई है। इसके साथ ही नगर परिषद के गोलमाल की भी जांच का आग्रह किया गया था। पब्लिक हेल्थ विभाग की खामियों का चि_ा भी सीएम को सौंपा था। सीएम को सौंपी शिकायत पर कार्रवाई की बजाए अधिकारियों ने उसका कागजी निपटान कर दिया।

 सीएम को सौंपे ज्ञापन को जनसंवाद की श्रेणी में लाकर डिस्पोज आफ कर दिया गया है, जिसमें शिकायतकत्र्ता का अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। एक्शन टेकन रिपोर्ट में नगर परिषद के जेई व एमई की ओर से बताया गया है कि स्ट्रॉम वॉटर प्रोजेक्ट तथा पब्लिक हेल्थ की ओर से पाइप लाइन बिछायी जा रही है। नगर परिषद द्वारा टूटी सड़कों का अनुमान तैयार किया गया है, जिसकी टेक्नीकल अप्रूवल मिल चुकी है। शीघ्र ही ई-निविदा के माध्यम से टेंडर लगाकर एक वर्ष 5 माह के भीतर इनका निर्माण किया जाएगा। 

 कांगे्रस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि सीएम को सौंपी शिकायत का जिस प्रकार से कागजी निपटान दर्शाया गया है, जिस प्रकार भ्रष्टाचार के मामलों पर पर्दा डाला गया है, ऐसे में सीएम के आगामी 12 सितंबर को सिरसा आगमन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अधिकारियों का पूरा चिट्ठा सौंपा जाएगा।