झज्जर जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी : डीसी

 
  झज्जर जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी : डीसी

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की एसआईआर कार्यो की समीक्षा

कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, इस लक्ष्य को लेकर चल रहा प्रशासन

झज्जर, 

 विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक में झज्जर जिला में अब तक हुए कार्य की भी समीक्षा की गई। वीसी के दौरान डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने सीईओ हरियाणा को जिला में एसआईआर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साँझा की।

 डीसी वर्षा खांगवाल ने वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक में एसआईआर अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिला में एसआईआर 2026 का काम बेहद पारदर्शी तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य साफ है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे।

जिला में अब तक करीब 1लाख 53 हजार 34 नोटिस जारी किए गए, जो सभी संबंधित लोगों तक पहुंचा दिए गए हैं,जिनमें से 1लाख 49 हजार 286 की सुनवाई पूरी हो चुकी है,बाकी की सुनवाई प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फॉर्म 6, 7 और 8 के तहत जिला में 30 हजार 713 आवेदन मिले, इनमें से करीब 18 हजार653 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। दावे और आपत्तियों की सूची चारों निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा हर सप्ताह राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रही है, जबकि दावों और आपत्तियों की सुपर-चेकिंग का काम पूरा हो चुका है।

राजनीतिक दलों की भागीदारी भी इस प्रक्रिया में उल्लेखनीय रही। चारों निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर पर नियमित बैठकें कर इन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

मतदाता सूची की बात करें तो 31 

जुलाई 2026 तक जारी प्रारूप सूची में जिला में कुल 6 लाख 68 हजार 832 मतदाता दर्ज हैं। जिला के सभी 807 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी तैनात हैं और उनकी निगरानी के लिए -

सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशों के अनुसार 6 नवंबर 2026 किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य समय पर पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बादली विशाल, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु, उपतहसीलदार निर्वाचन कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।