श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्केट नंबर-1 में आगामी लंका दहन (18 अक्टूबर 2026), दशहरा पर्व (20 अक्टूबर 2026) एवं भरत मिलाप (21 अक्टूबर 2026) के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को लंका दहन, दशहरा पर्व एवं भरत मिलाप की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा आयोजन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एवं पंजाबी सभा की ओर से सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के पत्रकार बंधुओं को इस प्रेस वार्ता में सादर आमंत्रित किया जाता है।
निवेदक :
डॉ. राजेश भाटिया
प्रधान, सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्केट नंबर-1, फरीदाबाद
राज कुमार वोहरा
प्रधान, पंजाबी सभा, फरीदाबाद
स्थान : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1, फरीदाबाद
समय : 9 अक्टूबर 2026, दोपहर 3:30 बजे।
