सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन ने लगाया बी.पी. व शुगर जांच शिविर, हर माह गौसेवा और रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय

 
 सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन ने लगाया बी.पी. व शुगर जांच शिविर, हर माह गौसेवा और रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय

भिवानी।

सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन, श्री ब्रह्मर्षि आश्रम की भिवानी शाखा की ओर से नेहरू पार्क, भिवानी में बी.पी. एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन आज श्री रामकुंज सत्संग धाम के सौजन्य से नंदकिशोर अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा से जुड़े सदस्यों और लायंस क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना रहा।

इस अवसर पर मीनू अग्रवाल ने बताया कि संस्था ने प्रत्येक माह गौसेवा, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का सबसे उत्तम कार्य है। संस्था इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगी। गौसेवा, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जाएगा। कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

वहीं, समय-समय पर रक्तचाप और शुगर की जांच करवाने से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रह सकते हैं। संस्था का प्रयास रहेगा कि इस प्रकार के सेवा कार्य नियमित रूप से आयोजित किए जाएं और अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ा जाए।कार्यक्रम में राम मेहर शर्मा, सुधीर जैन, विवेक चौधरी, आशीष, अनिल हलवासिया, पंकज गोयल तथा लायंस क्लब के प्रधान सुरेश केडिया सहित लायंस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने और भविष्य में आयोजित होने वाले शिविरों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।