श्री विष्णु क्लब ने रावण दहन से पहले शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा, विधायक गोकुल सेतिया व हरियाणा गद्दीपति संजू महंत ने ध्वज दिखाकर किया रवाना, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

 
श्री विष्णु क्लब ने रावण दहन से पहले शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा, विधायक गोकुल सेतिया व हरियाणा गद्दीपति संजू महंत ने ध्वज दिखाकर किया रवाना, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सिरसा।

श्री विष्णु क्लब की ओर से शहर में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को विधायक गोकुल सेतिया और हरियाणा गद्दीपति संजू महंत ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संजू महंत की शिष्या महक महंत और कांग्रेस नेता कर्ण चावला विशेष रूप से मौजूद रहे। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में सुसज्जित भगवान श्रीराम का रथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। रथ के दर्शन करने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। किन्नर समाज ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और शोभायात्रा का हिस्सा बनकर अपनी सहभागिता निभाई। विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान श्रीराम के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक गोकुल सेतिया और हरियाणा गद्दीपति संजू महंत ने नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने और अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया गया। संदेश दिया गया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अधर्म पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए। क्लब के प्रधान दीपक सेठी सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि श्री विष्णु क्लब का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। ऐसे आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाने की प्रेरणा भी देते हैं। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी और शहरवासियों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस मौके पर दीपक सेठी, प्रेम शर्मा, आकाश साहनी, सुमित कथूरिया, हैरी हमराज, सुभाष मेहरा, अरविंद साहनी, सुरेश गुगलानी, विकास सेठी, अरुण भारद्वाज, अशोक शर्मा, विकास सुखीजा,रोहित मेहता, लवली बजाज, केवल सेठी, वीरेंदर वधवा, टिंकू सिंह नेगी, दीपक ऐलावादी, अंकुश मेहता, साहिल शर्मा, अजय डोडा, रिंकू शर्मा, रवि शर्मा, विकास ऐलावादी, धीरज ग्रोवर, पंकज ग्रोवर, रूपांश चावला, प्रिंस शर्मा, शंटी ग्रोवर, साकु, सुनील तनेजा,वंश, नरेंद्र चोपड़ा, अंकित शर्मा, लोकेश, जतिन नागपाल,राकेश ग्रोवर, अजय कैथ इत्यादि उपस्थित रहे।