सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन

 
 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन



अग्रोहा, 9 अक्टूबर 2026: महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज (MAMC), अग्रोहा के निदेशक डॉ. करनदीप सिंह के नेतृत्व में संस्थान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में, कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा चौधरी के मार्गदर्शन में आज आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अग्रोहा; राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अग्रोहा तथा राजकीय हाई स्कूल, मीरपुर के विद्यार्थियों की सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। सामुदायिक चिकित्सा विभाग की इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाकर उनके व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वच्छ पेयजल, पर्यावरणीय स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य विषयों के प्रति जागरूक करने तथा इन क्षेत्रों में रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही स्वस्थ आदतों को विकसित करना और उन्हें अपने परिवार तथा समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता के संदेशवाहक के रूप में प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. सीमा चौधरी,डॉ. नीलू सलूजा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. स्नेह कुमारी, डॉ. दिव्य कंसल, डॉ. वैभव, डॉ. मनीष कुंडू, डॉ. मनीषा, डॉ. मोनिका, डॉ. अर्जुन, डॉ. सभया, डॉ. अंकेश पूनिया, डॉ. अन्नू यादव, डॉ. राजेश, डॉ. कपिल, डॉ. भारती, डॉ. अक्षय, डॉ. हर्षिता एवं डॉ. प्रियंक सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभाग की टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने रचनात्मक विचारों और छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, रोगों की रोकथाम तथा समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने में योगदान दें।

डॉ. सीमा चौधरी, विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और जनस्वास्थ्य के बीच समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक संवेदनशीलता एवं नवाचार की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।