सात दिवसीय कार्यशाला ‘प्रोफेशनल ग्रूमिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल्स’ का
शुभारंभ

 
 सात दिवसीय कार्यशाला ‘प्रोफेशनल ग्रूमिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल्स’ का शुभारंभ

आज दिनांक 12 नवंबर 2026 

वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रोहतक के प्रांगण
में आदरणीय मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में प्राचार्या डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा की
अध्यक्षता में आई क्यू ए सी के अंतर्गत गाइडेंस काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल
की संयोजिका डॉ अंजू शर्मा, डॉ पूजा एवं मनजीत द्वारा महिंद्रा प्राइंड
क्लासरूम के सहयोग से ‘प्रोफेशनल ग्रूमिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल्स’ विषय
पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया! इस कार्यशाला के मुख्य
वक्ता डॉक्टर संदीप सुनेजा, एसोसिएट ट्रेनर, महिंद्रा प्राइड क्लासरूम रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्या डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा व आए हुए अतिथि व
कमिटी के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया
गया व आये हुए अतिथि का स्वागत पौधा भेंट करके किया गया। इस
कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्राचार्या डॉ तरुणा मल्होत्रा ने
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें
भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त
करने के लिए तैयार करती हैं। कार्यशाला के दूसरे सत्र में डॉक्टर संदीप सुनेजा
ने विद्यार्थियों का परिचय लिया और अध्यापक की योग्यताओ पर प्रकाश
डाला। कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यावसायिक जीवन में प्रभावशाली
व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, शिष्टाचार, सकारात्मक व्यवहार, उचित पहनावे एवं
व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रभावी
संवाद कौशल, स्पष्ट अभिव्यक्ति, सुनने की कला, शारीरिक हाव-भाव तथा
साक्षात्कार के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक व्यवहारों पर भी विस्तार से
चर्चा की। इस अवसर पर डॉ॰ मधु, डॉ प्रीति, डॉ कमलेश ढुल, मीनू गुप्ता, डॉ अंजू
सचदेवा, डॉ ज्योति गोयल, डॉ सुदेश, डॉ सुनीता, डॉ दिनेश, गैर शैक्षणिक स्टाफ
राहुल, पूजा, सीमा, परीक्षा, मेघा, नीतू, कंचन आदि सभी सदस्य और एम एड, बी
एड व डी एल एड के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।