योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं सेवा सेतू शिविर: डीसी साहिल गुप्ता
- सेवा संकल्प अभियान के तहत महाग्रामों में आयोजित किए जा रहे हैं सेवा सेतू शिविर
- सेवा सेतू शिविरों में ग्रामीणों द्वारा जानकारी लेकर उठाया जा रहा है योजनाओं का लाभ
भिवानी, 09 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला के महाग्रामों में भी सेतू शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव हेतमपुरा और लोहानी में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर डीसी ने नागरिकों से आह्वïान करते हुए कहा है कि वे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुरूप योजनाओं का लाभ उठाएं। योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतू शिविर कारगर साबित हो रहे हैं।
सेवा सेतू शिविरों में हरियाणा अनुसूचित जाति एवं वित्त तथा विकास निगम, हरियाणा कौशल विकास मिशन, बागवानी विभाग, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन), मत्स्य पालन विभाग, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, क्रीड, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, डीसीसीडब्ल्यू, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।
शिविरों में गांव पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रदीप गोलागढ़ मुख्य रूप से सेवा सेतू शिविर में पहुंचे। उन्होंने यहां शिविर में लगाई गई स्टालों का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को संबंधित योजनाओं, पात्रता की शर्तों, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई, ताकि पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। स्टॉलों पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों से सबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।
