-नागरिकों को सरकारी योजनाओं को सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु शिविर उपयोगी माध्यम: एसडीएम संदीप कुमार
-एसडीएम संदीप कुमार ने कैरू बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजित सेवा सेतू शिविर में किया स्टॉलों का किया निरीक्षण
तोशाम/कैरू, 05 अक्टूबर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को कैरू में स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। एसडीएम संदीप कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विभाग से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पात्र लोगों को मौके पर आवश्यक सेवाएं प्रदान करवाने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान एसडीएम ने कहा कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं को सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु शिविर उम्मीद के सेतू बन रहे हैं। विभिन्न सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर पूरी होने से नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ समय की भी बचत हो रही है।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, क्रीड, हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, रोजगार विभाग, बिजली निगम, जिला समाज कल्याण विभाग व जिला कल्याण विभाग, बैंक, एमएसएमई, पशु पालन, मत्स्य विभाग, बागवानी विभाग, आजीविका मिशन, पीपीपी, पंचायत विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य आपूर्ति विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम, हरियाणा भवन निर्माण कारगर विभाग, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना आदि ने स्टॉलों के माध्यम से अपनी-अपनी सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर एसईपीओ दिनेश कुमार, नवीन कुमार गोलागढ़, धर्मबीर पटवारी, जोगेंद्र सिंह, विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, खंड के समस्त सचिव और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
