गांव बुपनिया में आयोजित सेवा सेतु कैम्प में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल,
एसडीएम विशाल ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
बादली, 07 अक्टूबर।
उपमंडल बादली क्षेत्र में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गांव बुपनिया में एक दिवसीय सेवा सेतु कैंप आयोजित किया गया। एसडीएम विशाल और अनिल सरपंच शाहपुर ने कैंप का अवलोकन किया।
सरकारी सेवाओं को आमजन तक सहज, सरल और सुगम तरीके से पहुंचाना ही सेवा सेतु कैम्प का उद्देश्य
एसडीएम विशाल ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सहज, सरल और सुगम तरीके से पहुंचाना है। ऐसे कैंपों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही, पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अरविंद, एससीपीओ मुकेश सचिव औमपकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
