जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने दी जानकारी
झज्जर,08 अक्टूबर
जिलाभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सेवा सेतु कैम्प लगाए जा रहे हैं। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में लग रहे सेवा सेतु कैम्प में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 9 अक्टूबर को गांव पाटोदा, 10 अक्टूबर को गांव बिरोहड़, 12 अक्टूबर को माछरौली ब्लॉक मुख्यालय व गांव ढाकला, 13 अक्टूबर को गांव खुड्डन, 14 अक्टूबर को साल्हावास ब्लॉक मुख्यालय तथा 15 अक्टूबर को गांव भुरावास में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।
---------------
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुभाना में लगा सेवा सेतु कैंप
मुख्य अतिथि अमित गुभाना और बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने किया कैंप का अवलोकन,
विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी
बादली, 8 अक्टूबरl
जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को गांव गुभाना में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमित गुभाना और बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने कैंप का अवलोकन कर विभागीय स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी ली।
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सेवाओं, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एक ही स्थान पर मिली योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन
मुख्य अतिथि अमित गुभाना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन के घर-द्वार के नजदीक पहुंचाना है। ऐसे कैंपों से नागरिकों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध होता है।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेवा सेतु कैंपों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लें और अपनी पात्रता के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
स्वास्थ्य जांच के साथ स्वस्थ जीवन शैली का दिया संदेश
कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आयुष पद्धति से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया। इस प्रकार ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का भी लाभ मिला।
कैंप में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्र नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरपंच मीनू देवी, मोंटी प्रधान, सचिव कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
