राष्ट्रीय से ग्रामीण स्तर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, औम प्रकाश धनखड़ ने बताया उद्देश्य
झज्जर, 12 सितंबर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सात अक्टूबर 2026 को जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा शुरू की और वर्ष 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवारत हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने इसी उपलक्ष्य में झज्जर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान- जन सेवा ही प्रभु सेवा के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है, हरियाणा के प्रभारी के रूप में उनका मार्गदर्शन हमें मिला है। पत्रकार वार्ता के दौरान औम प्रकाश धनखड़ द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बदलते भारत और आगे बढ़ते भारत की संकलित लघु चलचित्र भी प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि भारत आज हथियारो का निर्यात करने वाला देश है, दूसरे देशों को वैक्सीन करने वाला भारत है। पहले देश में खाद्य संकट, इमरजेंसी हटाने और 90 के दशक में सोना गिरवी रखने तक की नौबत आ गई थी। आज भारत के युवा मोदी जी के साथ विकसित भारत की बात करते हैं।
एक महीने तक होंगे प्रमुख कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की निष्ठावान जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जन आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति करने के लिए पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी । कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सायं सात बजे आर्शीवाद का दीया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा जनकल्याण,आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम,सेवा की कहानी,सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प,वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा,सेवा मेरा योगदान,सेवा हेतु अभियान,सेवा के रंग,राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद के कार्यक्रम होंगे।
धनखड़ ने बताया कि संगठन सेवा भाव के तहत रक्तदान शिविर , अनाथालय आश्रम,पौधारोपण,स्वच्छता ही सेवा,स्वास्थ्य जांच शिविर,एक गांव गोद ले कार्यक्रम,योग एवं ध्यान सत्र, प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता,महिला स्वच्छता एवं स्वास्थ्यता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउंसिलिंग,वरिष्ठ नागरिकों हेतु डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प अभियान,नशा मुक्त भारत जागरूकता,पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, नशा मुक्त भारत जागरूकता, सड़क सुरक्षा जागरूकता, वीरगाथा एवं सैनिक सम्मान ,वोकल फॉर लोकल सहित अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
हिमाचली टोपी वाले बयान पर धनखड़ का दीपेंद्र हुड्डा को पलटवार
सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जल्द ही हिमाचली टोपी पहनने संबंधी दिए गए बयान पर भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि पगड़ी हो या टोपी, हर राज्य की अपनी परंपरा और पहचान होती है। किसी राज्य की पारंपरिक पोशाक को सिर पर धारण करना उस राज्य के सम्मान की बात है। धनखड़ ने कहा कि इस प्रकार के बयानों से छोटापन का संदेश जाता है।
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस द्वारा विकास के मामले में हरियाणा को पिछले गियर में धकेलने वाले आरोप का जवाब देते हुए कहा , अच्छा होते हुए भी खामियां निकालना नाराज फूफा की श्रेणी में आते हैं ऐसे लोग।
इस दौरान जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, वरिष्ठ नेता संजय कबलाना व दिनेश कौशिक मौजूद रहे। झज्जर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।
