सेवा संकल्प अभियान: ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में मानव श्रृंखला व रंगोली से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

 
सेवा संकल्प अभियान: ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में मानव श्रृंखला व रंगोली से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

 
सिरसा, 07 अक्टूबर।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया। कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, जीडी गोयनका स्कूल, विवेकानंद बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा सेंट जोसेफ स्कूल सिरसा के करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत के नक्शे का सुंदर चित्रण किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं शिक्षा विभाग के अध्यापकों ने प्राकृतिक पदार्थों का प्रयोग करते हुए एक आकर्षक रंगोली का निर्माण किया। मानव श्रृंखला व रंगोली दोनों ने सेवा, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट तथा डबवाली भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने मानव श्रृंखला एवं रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, नोडल अधिकारी अमित मनहर, प्रभारी रवि रंजन, पार्षद सुमन शर्मा, कविता सिहाग सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक तथा शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।