*प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत के निर्माण का संकल्प*
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश यात्राओं में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होकर लोगों से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सक्रिय सहभागिता का आह्वान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को करनाल में एनडीआरआई के सामने अग्रसेन चौक पर आयोजित विकसित भारत सेवा संकल्प सभा में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह साधारण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
जिला अंबाला में आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2001 में श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से सार्वजनिक जीवन में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा और संकल्प, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए अपने स्तर पर क्या योगदान दे सकता है।
जिला कुरुक्षेत्र में केशव पार्क (थीम पार्क) में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने उपरांत संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत है। आज 7 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। हम सब को मिलकर इस सपने को साकार करना है। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से ही विकसित भारत बनेगा।
पानीपत में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने सेवा ज्योति रथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज अपनी सामर्थ्य और क्षमता के बल पर विश्व में नई पहचान बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ने
