एमसी मार्केट स्थित सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

 
एमसी मार्केट स्थित सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सिरसा।

एमसी मार्केट स्थित सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला में प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा एवं वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रामलीला प्रबंधन कमेटी की ओर से दोनों नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमेटी सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मोहित शर्मा ने रामलीला आयोजन समिति को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और संस्कारों का संदेश देने वाला धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, त्याग, अनुशासन और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मोहित शर्मा और सुमित बैनीवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। श्रीराम ने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का साथ नहीं छोड़ा। उनका जीवन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सम्मान और सद्भावना की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने चरित्र निर्माण और समाजहित में योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस मौके पर रामलीला प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू रांझा, संस्थापक रोशनलाल फुटेला, संरक्षक अजय ऐलावादी, महासचिव कुलवंत तनेजा, कोषाध्यक्ष रोहताश वर्मा, उपप्रधान रोमी सेठी,तरसेम लूना सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।