एसडीएम राजेंद्र कुमार ने पीएम-श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माधोसिंघाना का किया निरीक्षण

 
 एसडीएम राजेंद्र कुमार ने पीएम-श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माधोसिंघाना का किया निरीक्षण

स्वच्छता, मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सिरसा, 

सिरसा एसडीएम राजेंद्र कुमार ने पीएम-श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माधोसिंघाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्कूलों के शौचालयों की स्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता तथा परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने स्कूल प्रबंधन एवं संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील उपलब्ध करवाया जाए। इसके साथ ही सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहें, ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।