विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम महेश कुमार ने 57-भिवानी विधानसभा के सुपरवाईजरों की समीक्षा बैठक में दिए जरूरी निर्देश

 
 विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम महेश कुमार ने 57-भिवानी विधानसभा के सुपरवाईजरों की समीक्षा बैठक में दिए जरूरी निर्देश

मतदाता 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं अपना नाम: महेश कुमार

भिवानी, 12 नवंबर।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में 57-भिवानी विधानसभा के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुपरवाईजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय में प्रपत्र वापस नहीं मिलने के कारण उनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए, वे अब दोबारा आवेदन कर सकेंगे।
एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित पात्र नागरिक 20 नवंबर तक अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूक करें तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बीएलओ घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन अनुसार दस्तावेज प्राप्त करके उनका नाम मतदाता सूची में जोडऩा सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पात्र मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए एक मौका और दिया है। एसडीएम ने आमजन का आह्वïान किया है कि वे इस मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस दौरान कानूनगो