समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जनशिकायतें

 

कालांवाली, 08 अक्टूबर।
उपमंडल अधिकारी (ना.) मोहित कुमार ने वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। कालांवाली में आयोजित समाधान शिविर में तीन शिकायत दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य समस्याओं का मौके पर निपटान किया गया। एसडीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को प्रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों से जुड़ी जन समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाएं और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को इन शिविरों में लाया जा सकता है। जो समस्याएं तत्काल हल हो सकती हैं, उनका तुरंत निवारण कर दिया जाता है और बाकी शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।