समाधान शिविरों में एसडीएम ने सुनी समस्याएं

 
 समाधान शिविरों में एसडीएम ने सुनी समस्याएं

सिरसा, 
जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सिरसा स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में आमजन ने कुल 26 शिकायतें आई। डबवाली में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम योगेश दिलहोर व ऐलनाबाद में एसडीएम अदिति सिंघानिया ने आमजन की समस्याएं सुनीं।
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में पहुंचकर अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। प्रशासन द्वारा शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।
डबवाली एसडीएम योगेश दिलहोर ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संबंधित विभाग शिकायतकर्ता को समय पर राहत प्रदान करें।
एसडीएम ऐलनाबाद अदिति सिंघानिया ने कहा कि शिविर में शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत के समाधान की स्थिति के बारे में उचित जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए जा रहे हैं।