SDM अदिति सिंघानिया ने संभाली जिम्मेदारी, समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें

 
SDM अदिति सिंघानिया ने संभाली जिम्मेदारी, समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें

नवनियुक्त एसडीएम अदिति सिंघानिया ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें।  उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन तक सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन व जनता की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कार्यालयों में आने वाले आम लोगों के कार्यों और शिकायतों का समय पर और प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया ताकि क्षेत्र में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।


गौरतलब है कि अदिति सिंघानिया हरियाणा कैडर 2024 बैच की आईएएस अधिकारी है, जिन्होंने सोमवार को ऐलनाबाद एसडीएम का पदभार संभाला है। वे ऐलनाबाद क्षेत्र में नियुक्त होने वाली पहली महिला एसडीएम हैं। इससे पहले अदिति सिंघानिया गुरुग्राम में बतौर अंडर ट्रेनिंग अधिकारी (असिस्टेंट कमिश्नर) अपनी सेवाएं दे रही थीं।