स्कूल को जन्माष्टमी पर फूलों और झूलों से सजाया

 
स्कूल को जन्माष्टमी पर फूलों और झूलों से सजाया

 शहजादपुर | प्राइम स्टेप्स इंटरनेशनल स्कूल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फूलों और झूलों से सजाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन मटकी फोड़ प्रतियोगिता और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। प्रिंसिपल शीतल शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी धार्मिक पर्व के साथ नैतिक मूल्यों की सीख देने वाला अवसर भी है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्य पालन, सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश देता है।