सैनिक स्कूल रेवाड़ी में छठी व नौंवी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन करवाएं पंजीकरण:- उपायुक्त सतबीर सिंह

 
 सैनिक स्कूल रेवाड़ी में छठी व नौंवी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन करवाएं पंजीकरण:- उपायुक्त सतबीर सिंह

शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी व नौंवी कक्षा में लडके व लड़कियों के लिए सीटे निर्धारित

रोहतक, 9 नवंबर

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि रेवाड़ी स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी व नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तिथि वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यह लिखित परीक्षा बहु वैकल्पिक प्रश्न की ओएमआर आधारित परीक्षा होगी।
सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा के लोगों के लिए रेवाड़ी सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय का प्रमुख संस्थान है। इसलिए हरियाणा के लडके व लड़कियों के लिए इस स्कूल की 67 प्रतिशत सीटे आरक्षित की गई है, जबकि देश के अन्य राज्यों ध् केंद्र शासित प्रदेशों के लडके व लड़कियों के लिए 33 प्रतिशत सीटे ओपन रखी गई है। छठी कक्षा मेें प्रवेश के लिए लगभग 100 सीटे उपलब्ध है, जिनमें से 67 सीटे लडकों तथा 33 सीटे लड़कियों के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार नौंवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 45 सीटे उपलब्ध है, जिनमें से 30 सीटे लडकों तथा 15 सीटे लड़कियों के लिए आरक्षित है। उपलब्ध सीटों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि इन कक्षाओं में प्रवेश अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मैरिट एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। कुल सीटों की 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, साढे 7 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति तथा 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी। शेष सीटों की 25 प्रतिशत सीटें रक्षा मंत्रालय में कार्यरत सैनिकों व भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।
सतबीर सिंह ने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदक का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच हुआ हो। नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदक का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच हुआ हो। छठी कक्षा के लिए 300 अंकों की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 125 प्रश्न होंगे। नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के 400 अंक होंगे, जिसमें विभिन्न विषयों के 150 प्रश्न शामिल होंगे। आवेदन के लिए 2 दिसंबर 2026 तक वेबसाइट                 https://nta.ac.in/ तथा  https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/  पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।