ताज़िया खेड़ा में हारे का सहारा ट्रस्ट ने भरा 96वां भात

 
 ताज़िया खेड़ा में हारे का सहारा ट्रस्ट ने भरा 96वां भात

सिरसा।

पवित्र नवरात्रों के पावन पर्व पर सिरसा ज़िले के गाँव ताज़िया खेड़ा में संतोष देवी और जुग लाल की दो पुत्रियों का भात भरने हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला पहुँचे। यहाँ पहुँचने पर मनीष सिंगला का परिवार के लोगों ने स्वागत किया। यह आयोजन ट्रस्ट के माध्यम से संपन्न होने वाला 96वां भात रहा, जो स्वर्गीय सुशीला देवी जी के विशेष आशीर्वाद, श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा और पितृ देवों की अनुकंपा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मनीष सिंगला ने कहा कि नवरात्रों में बहन-बेटियों का भात भरने से ऐसा प्रतीत होता है जैसे साक्षात माँ जगदंबा की पूजा-अर्चना हो रही हो। इस अनुष्ठान से हृदय में आनंद के परम प्रकाश की लहरें उठती हुई महसूस होती हैं। मनीष सिंगला ने कहा कि बेटियां साक्षात शक्ति और लक्ष्मी का अवतार है। जब कोई बेटी किसी आँगन में कदम रखती है, तो वह केवल एक घर को नहीं सजाती, बल्कि पूरे समाज को अपनी ममता और संस्कारों से पोषित करती है। नवरात्रों के इस पावन पर्व पर बेटियों का भात भरना ऐसा अनुभव है, मानो साक्षात माँ भगवती के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहे हों। बेटियाँ हर घर की आन, बान और शान हैं। 'हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट' सदैव हर बेटी के सम्मान, स्वाभिमान और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि ये बेटियाँ अपने जीवन के हर पड़ाव पर सफलता और खुशियों के नए कीर्तिमान स्थापित करें। इस अवसर पर निज़ी सचिव हरपिन्द्र शर्मा, निज़ी सचिव योगेश बिजारनिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।