पटेल नगर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोटरी क्लब ने लगाया वाटर कूलर

 
पटेल नगर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोटरी क्लब ने लगाया वाटर कूलर

करीब 600 विद्यार्थियों को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल, शशि लोहिया व पंकज गर्ग का विशेष सहयोग

हिसार, 

रोटरी क्लब हिसार की ओर से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल नगर में मंगलवार को वाटर कूलर स्थापित किया गया। स्कूल में करीब 600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण मौजूदा पेयजल व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। विद्यालय प्रबंधन की मांग पर रोटरी क्लब ने अतिरिक्त वाटर कूलर उपलब्ध करवाया है। रोटरी क्लब हिसार के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वाटर कूलर की स्थापना में रोटेरियन शशि लोहिया और पंकज गर्ग का विशेष आर्थिक सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए क्लब ने यह सेवा प्रकल्प पूरा करवाया। रोटरी क्लब की ओर से जरूरत के अनुसार विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि स्कूल में पहले भी रोटरी क्लब की ओर से वाटर कूलर स्थापित किया गया था, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण पेयजल की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही थी। विद्यालय में करीब 600 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। अतिरिक्त वाटर कूलर की आवश्यकता क्लब के समक्ष रखी गई थी, जिसे स्वीकार करते हुए क्लब ने शीघ्र ही वाटर कूलर स्थापित कर दिया। इससे विद्यार्थियों को पर्याप्त शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता, अरविंद बंसल, जयकुमार बंसल, दयानंद सिंगला, सुरेश गर्ग, राम अवतार सिंगल, पंकज गर्ग, शशि लोहिया, मनोज महेश्वरी, संदीप राठी, सुनील गोयल सहित प्रधानाचार्य अजय कुमार और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।